अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है। उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। बेटियां पर किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। जन्म के बाद से ही उनका नाम रजिस्टर होते ही उनके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार महाकुंभ 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों में खूब आत्मविश्वास होता है। उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले। प्रदेश में अब कानून का राज है। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी। अगर किसी शोहदे ने बेटियों से अभद्रता की तो चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए बैठे हैं।सीएम योगी ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की करीब 27 लाख बेटियां लाभांवित हो रही हैं। अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं हैं। बेटी पैदा होती है और उसका नाम रजिस्टर में चढ़ता है तो उसके अकाउंट में पैसे आ जाते हैं। बेटियां किसी पर अब निर्भर नहीं रहेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों को विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी जो कि अब 44 हजार से ज्यादा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को पढ़ाने की अपील की है।



