वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन, कांग्रेसियो ने जताया शोक।
तमाड़ से चन्दन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर इंडिया नाऊ 24
रांची झारखंड.
राँची/तमाड़- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन बुधवार सुबह को हो गया है। वह 71 साल के थे। अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें 15 नवंबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर उनकी मौत की जानकारी दी। फैजल पटेल के मुताबिक उनके पिता अहमद पटेल का निधन बुधवार को सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हुआ। उन्हें कांग्रेस का चाणक्य भी कहा जाता था। इनके निधन पर तमाड़ के पूर्व विधायक श्री कालीचरण मुंडा ने कहा कि देश की एक स्वस्थ लोकतांत्रिक विचारधारा का अंत हो गया। इनके असामयिक मौत पर देश का हर कांग्रेसी मार्माहत है । वे कांग्रेस के संकट मोचन थे।
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नीतीश पांडे ने कहा कि हम सब उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए कांग्रेस में पले बढ़े हैं और उन्हें हर युवा कांग्रेसी बेइंतेहा प्यार करता था ।वह एक कुशल राजनीतिज्ञ थे जिन्हें विरोधी भी सम्मान करते थे। अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के तिर्वनाथ मुंडा खगेश महतो कुदरत हुसैन मनोहर महतो अजय साहू राजू मुंडा संजय सेठ राजकुमार सत्कर्मकार अनंत सेठ राम साहू दिवाकर मुंडा किशन लायक रोशन महतो रूपेश सेठ मौसमी मींज धर्मेंद्र तिवारी शिवनंदन हजाम गणेश तिवारी शंकर महतो सहीत झामुमो के मृत्युंजय महतो कैलाश मुंडा गणपति महतो संदीप महतो सहित लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।