Breaking Newsभारत

लखनऊ ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में सवा लाख शिवलिंगों का एक साथ होगा रुद्राभिषेक, 27 चौकियों पर विराजेगा शिव परिवार

लखनऊ ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में सवा लाख शिवलिंगों का एक साथ होगा रुद्राभिषेक, 27 चौकियों पर विराजेगा शिव परिवार

ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान में आगामी 24 जुलाई को सवा लाख शिवलिंगों का एक साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। 27 चौकियों पर शिव परिवार को विराजमान किया जाएगा और प्रत्येक चौकी पर एक परिवार विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेगा। शिव सेवा परिवार की ओर से इस भव्य आयोजन के लिए पिछले एक माह से तैयारियां चल रही हैं।इस भव्य आयोजन के संबंध में आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह 17वां सपादलक्ष रुद्राभिषेक होगा जो श्रावण मास की अमावस्या को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 24 जुलाई को बृहस्पतिवार के दिन सुबह 10 बजे से ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में शुरू होगा। इसके लिए 27 चौकियों पर शिव परिवार के साथ 55-55 सौ रुद्र विराजमान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से 540 लीटर गंगाजल लाया गया है जिससे अभिषेक होगा। शिव परिवार बनाने में कारीगर जुटे हुए हैं और इसमें गंगाजल और दूध के साथ अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग किया जाता है।

अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि एक चौकी पर 5500 रुद्र विराजमान होंगे। पूजन के लिए यजमान पहले से ही अपनी चौकी आरक्षित करा लेते हैं। एक चौकी पर एक परिवार पूजा करता है। आयोजक मंडल के हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि विधि-विधान से पूजन और रुद्राभिषेक के लिए तीन प्रमुख आचार्य मौजूद रहेंगे। उनके साथ आठ अन्य आचार्य मंच पर और प्रत्येक चौकी पर एक-एक आचार्य मौजूद रहेंगे जो पूजन कराएंगे।अमावस्या की तिथि रुद्राभिषेक के लिए अत्यंत शुभ
मुख्य आचार्य शिवशंकर पांडेय ने बताया कि वैसे तो सावन में हर दिन रुद्राभिषेक किया जा सकता है लेकिन कुछ तिथियों को बेहद शुभ माना गया है। इनमें कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, पंचमी, अष्टमी, अमावस्या व शुक्लपक्ष की द्वितीया षष्ठी व प्रदोष प्रमुख रूप से शामिल हैं। अमावस्या को भगवान शंकर मां गौरी के साथ भ्रमण करते है जिसका परिणाम अति शुभ होता है। इस दिन रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसीलिए इस वर्ष अमावस्या को रुद्राभिषेक कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button