देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रायबरेली : प्रियंका गांधी के एतिहासिक अजेर बढ़त से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

प्रियंका गांधी के एतिहासिक अजेर बढ़त से कांग्रेसियों में खुशी की लहर

कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ बाटी मिठाइयां

अनिल गौतम
इंडिया नाऊ 24, रायबरेली

रायबरेली, 23 नवंबर ।। वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के रूझानों में लगातार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार अपनी बढ़त को मजबूत करते जा रही हैं। फिलहाल वह 4 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। प्रियंका गांधी की इस ऐतिहासिक अजेय बढ़त के बाद रायबरेली के कांग्रेस कमेटी के।जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है । कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के बीच प्रियंका गांधी जिंदाबाद के जयकारे लगाए । इस दौरान उन्होंने पटाखे दगाय और आपस में लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया । इस मौके पर पंकज तिवारी ने कहा कि रायबरेली जनपद की जो रहनुमाई करती हैं हमारी नेता प्रियंका गांधी सांसद बनी है। उस पर हम सभी आपस में मिठाई बांट रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह गरीबों व मजदूरों की आवाज को अब संसद में उठाएंगी। इसलिए आज हम हर्षोल्लास के साथ जश्न मना रहे हैं। प्रियंका गांधी के कभी रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा होने पर तिवारी ने कहा कि यह गांधी परिवार का डिसीजन था।

WhatsApp Image 2024-12-09 at 6.52.43 PM (1)

प्रियंका गांधी जी सांसद बनी है साथ ही राहुल गांधी जी हमारे सांसद हैं। सोनिया जी ने भी रायबरेली की बहुत सेवा की थी।

आपको बता दें कि यह प्रियंका गांधी के सियासी करियर का पहला चुनाव था जहां उनका मुकाबला भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से था।

Himanshu Chaubey

Related Articles

Back to top button