देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

गोरखपुर : भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है_सलिल बिश्नोई

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है_सलिल बिश्नोई

गोरखपुर जिला संवाददाता
इंडिया नाउ 24 तपन बोस

आज बेनीगंज भाजपा कार्यालय पर अगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त शक्ति केंद्र संयोजक व
शक्ति केंद्र प्रभारीयो व मडंल अध्यक्ष की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन मध्य प्रदेश हितानंद शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई उपस्थित रहे।

संबोधित करते हुए हितानंद ने कहा कि हर कार्यकर्ता मनयोग से लगकर2024 में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400पार के संकल्प को पूरा करना है

2024 का चुनाव एक इतिहास रचने जा रहा है। मोदी सरकार की कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से देश की जनता के लिए कल्याणकारी कार्य किए है।

देश में विकास की गति को देने के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में न केवल मतदान करें अपितु कमल के फूल पर वोट देने की अपील भी करें। इस बार लोकसभा चुनाव में आप लोगों को ऐतिहासिक मतों का रिकॉर्ड बनाना है।

सलिल बिश्नोई ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर देशहित के लिए काम करती है।

WhatsApp Image 2024-12-09 at 6.52.43 PM (1)

उन्होंने कहा बिना भेदभाव के आज सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है मोदी ने सभी योजनाएं गांव गरीब किसान महिला नौजवान को समर्पित किया है सब का साथ सबका विकास के साथ काम कर रहे हैं।
5 लाख वोटों से ज्यादा मतों से जीतने के लक्ष्य के साथ काम करना है।
मोदी सरकार में विकास हुआ तो सबका हुआ। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।

इसी क्रम में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक तुर्कमानपुर में महामंत्री अच्युतानंद शाही, मिर्जापुर में डां सत्येंद्र सिंन्हा, सुभाष चन्द्र बोस नगर में देवेश श्रीवास्तव, माधोपुर में वरूण चौरसिया बैठक में उपस्थित रहे।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से सिद्धार्थ शंकर पांडे, निरंकार त्रिपाठी लोकसभा संयोजक, चिरंजीव चौरसिया, अजय श्रीवास्तव, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा ,अमिता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, सत्यार्थ, गौरव तिवारी, व मंडल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष,सतसुकृत, अजय मणि त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, अरूण राय, अमितेशवर पाण्डेय, चंद्र पाल सिंह, अनूप किशोर अग्रवाल,शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Himanshu Chaubey

Related Articles

Back to top button