Breaking Newsभारत

गाजीपुर : आज स्वामी रामकृष्ण इण्टर कालेज ने बीस वर्षों में बहुत सी जिंदगियों को आकर दिया है : प्रमोद कुमार मिश्र

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।15/07/025को

आज स्वामी रामकृष्ण इण्टर कालेज ने बीस वर्षों में बहुत सी जिंदगियों को आकर दिया है : प्रमोद कुमार मिश्र

जखनियां, गाज़ीपुर।आज स्वामी रामकृष्ण इण्टर कालेज जाहीं ,झोटना, गाज़ीपुर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक कल्पनाथ यादव, भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता जयप्रकाश सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और आत्ममंथन का दिन है। आज हम उस संस्था की स्थापना का उत्सव मना रहे हैं, जिसने विगत बीस वर्षों में न जाने कितनी जिंदगियों को आकार दिया है, कितने सपनों को पंख दिए हैं तथा समाज को सशक्त बनाने में अपना सतत योगदान दिया है। हमें यह स्मरण करना चाहिए कि शिक्षा केवल जानकारी देना नहीं है। यह संस्कार देने, सोचने की शक्ति जगाने, और एक बेहतर समाज की नींव रखने का माध्यम है। इस संस्था की स्थापना का उद्देश्य भी यही था कि हम अपने क्षेत्र, समाज और देश को शिक्षित, जागरूक और सक्षम नागरिक प्रदान करें। प्रबंधतंत्र की तरफ से अपनी बात रखते हुए डॉ.संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि स्थापना दिवस उत्सव मनाने के साथ संकल्प लेने का दिन है। विद्यार्थी इस संस्था के भविष्य हैं। विद्यार्थियों की सफलता ही सही अर्थों में संस्था की सफलता है। सम्मानित अध्यापकगण इस संस्था के स्तंभ हैं। अध्यापकों के समर्पण से ही यह संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। स्थापना दिवस पर हम आपके योगदान को नम्रता के साथ नमन करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुखहरन यादव, नंदलाल शर्मा, संतोष यादव, जगदीश यादव, अमित गिरी सुमंत यादव, अशोक चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंगेश मौर्य ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button