Breaking Newsखेलदेशपंजाबबिज़नेसराज्यसंसारहोम

कुशीनगर : मैनपुर के ग्राम प्रधान प्रभुनाथ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया

मैनपुर के ग्राम प्रधान प्रभुनाथ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

राज पाठक
सपहा/कुशीनगर

ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ पदाधिकारियों का मनोनयन सभागार में बुधवार को बैठक आयोजित कर किया गया। इस दौरान मैनपुर के ग्राम प्रधान प्रभुनाथ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियेें का चयन जिला प्रधान संघ अध्यक्ष अकबर अंसारी की अगुवाई में किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान धुरिया विजय बहादुर राय,ग्राम प्रधान बटेसरा मोहनलाल गुप्ता,ग्राम प्रधान शामपुर संजय यादव को उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान चकदेइयां संजीव सिंह को महामंत्री, ग्राम प्रधान मठिया माधोपुर अरविंद कुशवाहा को मीडिया प्रभारी, ग्राम प्रधान बरवा बाजार गुड्डू मद्धेशिया व ग्राम प्रधान अंध्या प्रेमप्रकाश गोंड को संगठन मंत्री बनाया गया है।बैठक की अगुवाई कर रहे प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रधानों के हित एवं हक की लड़ाई के लिए ईमानदारी से अपने कत्वर्य का निर्वहन करें।इस मौके पर राजेश शर्मा, माया लाल, दुर्गावती देवी, भीम कुशवाहा समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button