LIVE TVआर्टिकलचुनावदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र राज्यमौसमराज्यविश्वशिक्षास्वास्थ्य

आजमगढ़ : आजमगढ़ परशुपुर में न्यूज़ कवरेज करने गई महिला पत्रकार के साथ राइस मिल के लड़के ने किया बदसलूकी

आजमगढ़ परशुपुर में न्यूज़ कवरेज करने गई महिला पत्रकार के साथ राइस मिल के लड़के ने किया बदसलूकी

संवाददाता संतोष पांडे इंडिया नाउ 24 ब्यूरो की खास रिपोर्ट

आजमगढ़ थाना जहानागंज के शेरपुर परसुपुर में राइस मिल मालिक रामबली राम के लड़के संदीपराम व प्रदीप राम ने न्यूज़ कवरेज करने गई महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी किया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 22,11,2024 को राइस मिल पर चावल ट्रक से उतर रहा था।जिसकी सूचना मिलने पर जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर अतूल सिंह की सूचना जिले पर पत्रकारों को लगी तब महिला पत्रकार ने न्यूज़ कवरेज करने परसुपुर में राइस मिल पर पहुंची वहां कोई अधिकारी नहीं मिला जिसकी सच्चाई लेने के लिए महिला पत्रकार ने राइस मिल पर पहुंचकर मामले को जानने का प्रयास किया महिला पत्रकार को वीडियो फ़ोटो बनाते हुवे रामबली राम के दोनों संदीप व अरदीप आग बबूला हो गये। तो वहीं राइस मिल मालिक रामबली राम के दो पुत्र प्रदीप व संदीप ने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी किया है।

अरदीप राम का एक फ़ोटो शोसल मीडिया पर पिस्टल लेकर वायरल भी हुवा था। जिसे जहानागंज पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए अरदीप पुत्र रामबली पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक किस दबाव में जहानागंज की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही किया ना ही असलहा ही बरामद कर पाई है।

WhatsApp Image 2024-12-09 at 6.52.43 PM (1)

महिला ने आरोप लगाते हुए जहानागंज थाने पर तहरीर दी है कि पहले मेरी मोबाइल छीना अभद्रता की एवं गंदी-गंदी गालियां भी दी व जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसके कार्यशैली से महिला पत्रकार काफी भयभीत है। महिला पत्रकार ने आरोप लगाते हुए जहानागंज थाने पर तहरीर दे दी है। लेकिन अब यह देखना है कि जहानागंज की पुलिस क्या कार्रवाई करती है या मामले को समझा बूझकर लीपा पोती करने में सफल हो जाती है। लोगों ने यह भी बताया की रामबली राम की राइस मिल मुसहर की आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध तरीका से कब्जा करके चलाई जाती है। जिसकी जांच उप जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है। उपजिलाधिकारी सदर द्वारा खाली कराने का आदेश भी हुवा लेकिन अब तक कोई सन्तोष जनक कार्यवाही नही हुई है। दलित जाती मुसहर के लोगों ने जिला अधिकारी आजमगढ़ के यहां पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन संतोषजनक अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों ने यह भी बताया कि रामबली राम का मकान परसुपुर ग्रामसभा में खेलकूद के मैदान में मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। एवं दूसरा मकान बड़हलगंज ग्राम सभा में 157 नम्बर गाटा संख्या जो उसर में दर्ज है उसे पर भी अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत कई बार दी गई जिला प्रशासन को मगर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है। अब सवाल खड़ा होता है कि किस प्रभाव में जिला प्रशासन लैंड 32 की जमीन भू माफिया रामबली राम से खाली नहीं कर पता है। वही महिला पत्रकार के मामले में जहानागंज पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

Himanshu Chaubey

Related Articles

Back to top button